कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघीघाट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पहले ही राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 136 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
राज्य में 17 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।