इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा। स्वीडन अकादमी ने कहा है कि उन्हें यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए प्रदान किया जाएगा। जॉन फॉसे दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नाटककारों में से हैं और उन्होंने गद्य विधा में भी अच्छी खासी पहचान बनाई है। फॉसे की रचनाओं का मुख्य विषय मानवीय स्थितियां होती हैं। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि जॉन फॉसे, रोजमर्रा की ऐसी स्थितियों को प्रस्तुत करते हैं जिन्हें लोगों के जीवन में आमतौर पर देखा जा सकता है। वे मानवीय भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त करते हैं। फॉसे, अब पूर्व विजेताओं की उस महत्वपूर्ण सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे के नाम हैं।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...