आज का अखबार हिंदी 25 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

एक साथ नौ वंदे भारत रेलगाडियों को हरी झण्‍डी और प्रधानमंत्री के जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकास की गति के संबंध में विचार अखबारों की सुर्खियों में है। दैनिक जागरण लिखता है-वह दिन दूर नहीं, जब वंदे भारत से जुड जाएगा देश का हर हिस्‍सा। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है-वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का इंतजार।

जनसत्‍ता ने मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पहले पन्‍ने पर लिखा है प्रधानमंत्री ने कहा-विश्‍व व्‍यापार का आधार बनेगा आर्थिक गलियारा। देशबंधु ने प्रधानमंत्री की इस अपील को अहमियत दी है कि स्‍वच्‍छता के लिए लोग श्रम दान करें।

एशियाई खेलों में निशानेबाजी और नौकायन में भारत ने जीते पांच पदक, अखबारों ने खिलाडियों के मुस्‍कुराते चेहरों के चित्र देते हुए विस्‍तार से खबर दी है। दैनिक जागरण के शब्‍द हैं- पहले ही दिन भारत की चांदी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में विदेश मंत्री जयशंकर के इस बयान को जनसत्‍ता ने पहली खबर बनाया है कि प्रभावशाली देश हैं बदलाव के खिलाफ। राष्‍ट्रीय सहारा ने भी विदेशमंत्री के बयान को शीर्षक बनाया है लिखा है-दुनिया अब भी दोहरे मानदण्‍डों वाली है, प्रभावशाली देश बदलाव के दबाव का प्रतिरोध कर रहे हैं।

अमर उजाला की खबर है-एनआईए ने विदेशों में छिपे 19 आतंकवादियों की सूची तैयार की, सम्‍पत्तियां होंगी जब्‍त, राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है-ओसियाई कार्ड होंगे रद्द।

अखबारों ने उत्‍तर प्रदेश के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किल पर सुपर बाइक रेसिंग के विश्‍व चैंपियन मार्को बैसेकी के भारत का खिताब जीतने की खबर चित्र सहित दी है। अमर उजाला ने लिखा है-मुख्‍यमंत्री योगी ने भारत के नक्‍शे वाली ट्रॉफी सौंपी। पत्र लिखता है-उत्‍तरप्रदेश में ऑटो मोबाइल निवेश को बढावा।

Related posts

Leave a Comment