मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में आज और कल तथा मध्य भारत में सोमवार तक सक्रिय मानसून की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम भारत में आज से 18 सितंबर तक वर्षा जारी रहेगी। कोंकण, गोवा, और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आज से 18 सितंबर के बीच मध्यम से व्यापक वर्षा और बिजली गिरने तथा कुछ स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में 16 से 18 सितंबर तक और सौराष्ट्र में 17 और 18 सितंबर को वर्षा हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 और पूर्वी राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश हो सकती है। तेलंगाना में आज कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि उत्तराखंड में 16 सितंबर तक मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...