जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती जिले राजौरी के नरला इलाके में कल शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। हमारे संवाददाता खबर दी है कि सेना और पुलिस 7 सितंबर से इलाके में दो आतंकवादियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए थे। जवानों द्वारा आतंकवादियों को घेरने के बाद 12 सितंबर को इलाके में भारी गोलाबारी हुई, इसमें एक आतंकवादी मारा गया था। रातभर भारी चली गोलीबारी में आज दूसरा आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड में 63 राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान ने सर्वोच्च बलिदान दिया है और एक एसपीओ सहित तीन जवान घायल हो गए। सेना के एक छह वर्षीय कुत्ते की भी इसमें मौत हो गई। आज शाम से जारी मुठभेड़ के बीच सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तान के निशान वाली दवाइयों समेत भारी मात्रा में युद्ध सामान बरामद की।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...