एशिया कप क्रिकेट में आज पाकिस्‍तान तथा बांग्‍लादेश के बीच पहला सुपर फोर मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा

एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच पहला सुपर फोर मुकाबला आज शाम लाहौर में खेला जाएगा।

श्रीलंका ने कल रात सुपर फोर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ग्रुप बी मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 291 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 38वें ओवर में 289 रन पर आऊट हो गई।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश अगले दौर में पहुंच गए हैं।

Related posts

Leave a Comment