वार्षिक श्री अमरनाथजी तीर्थयात्रा का समापन हुआ

जम्मू-कश्मीर में पहली जुलाई से शुरू हुई 62 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज रक्षा बंधन पर संपन्‍न हो गई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्रद्धालुओं ने गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में सबसे छोटे बालतल मार्ग और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग से बाबा अमरनाथ के दर्शन किए।

श्रावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महंत दिपेंद्र गिरि के नेतृत्‍व में पवित्र छडी मुबारकबाद आज सुबह श्री अमरनाथ जी की गुफा पहुंची और इस प्रकार इस वर्ष की पवित्र तीर्थयात्रा का समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ शंखध्‍वनि के बीच पवित्र छडी मुबारकबाद की पारंपरिक अनुष्‍ठान और पूजा-अर्चना की गई और पवित्र गुफा का वातावरण शिवमय हो गया। लगभग साढे चार लाख श्रद्धा‍लुओं ने इस वर्ष पवित्र गुफा के दर्शन किए।

इस बीच, आज श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, विशेषकर कश्मीरी पंडित, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में थाजवारी गांव में प्राचीन छोटा अमरनाथ मंदिर में सुबह से ही जुट रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment