जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीन परियोजनाओं पर कार्य पूरा कर लिया है, जिनका उद्घाटन अक्टूबर में नवरात्रि पर्व के दौरान किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन परियोजनाओं में स्काईवॉक, एक हजार पांच सौ लॉकर और वॉशरूम की सुविधा के साथ पार्वती भवन और पुनर्निर्मित अटका आरती क्षेत्र शामिल हैं। माता वैष्णो देवी भवन में 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्काईवॉक में तीर्थयात्रियों के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था होगी और यह स्काईवॉक भीड़ पर नियंत्रण करने में सक्षम होगा। श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भवन में नई सुविधाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर में प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, सुविधाजनक लकड़ी का फर्श, दो आपातकालीन निकास, बैठने की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन और विश्राम कक्ष की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। श्रद्धालुओं को प्राकृतिक गुफा का अनुभव कराने के लिए स्काईवॉक के प्रवेश द्वार पर एक कृत्रिम गुफा बनाई गई है।
Related posts
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...