केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों के जरिये भारत गैर-संचारी रोगों की रोकथाम में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस अदनोम घेब्रेयसस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए गए पोस्ट के जवाब पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन विकास को सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के प्रति वचनबद्ध हैं।
टेड्रॉस घेब्रियेसिस ने इस वर्ष की शुरुआत में सोशल मीडिया पर लिखा था कि भारत का 2025 तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित 7 करोड़ 50 लाख लोगों को उपचार दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने भारत को बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर सभी के लिए स्वास्थ्य हासिल कर सकते हैं।
