चंद्रयान-3 कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और चांद के चारों ओर चक्‍कर लगा रहा है: ISRO

समूचा देश कल के उस ऐतिहासिक क्षण की प्रतीक्षा कर रहा है जब चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा। ट्वीट संदेश में इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और चांद के चारों ओर चक्‍कर लगा रहा है। बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशन परिसर में गतिविधियां बढ़ गई है क्योंकि लैंडर विक्रम के अंतिम चरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लैंडर विक्रम के अंदर रोवर प्रज्ञान है। इसरो ने लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडर के कैमरे से भेजी गई चांद की तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्‍वीरें लैंडर मॉड्यूल विक्रम में मौजूद चांद के मानचित्र के साथ मिलान करते हुए उतरने की जगह के बारे में पता लगाने में मदद करेंगी।

Related posts

Leave a Comment