क्रिकेट में भारत ने कल रात डबलिन में दूसरे टी20 मैच में मेजबान ऑयरलैंड को 33 रनों से हरा दिया। भारत ने जीत के लिए ऑयरलैंड को 186 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने ऑयरलैंड को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन पर समेट दिया।
रितुराज गायकवाड के 58 रन और संजु सैमसन के 40 रनों की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढत ले चुका है।
श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे सात बजे बुधवार 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जायेगा।