केन्‍द्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से हिमाचल प्रदेश के लिए दो सौ करोड रूपये की अग्रिम राशि स्‍वीकृत की

केन्‍द्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से हिमाचल प्रदेश के लिए दो सौ करोड रूपये की अग्रिम राशि स्‍वीकृत की है। इसका उद्देश्‍य मॉनसून के दौरान हुए नुकसान से राज्य को राहत प्रदान करना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कल हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता देने का आश्‍वासन दिया।

Related posts

Leave a Comment