चीन की प्रॉपर्टी कंपनी एवरग्रांडे ने चीन में रियल एस्टेट संकट के बीच अमरीका में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन किया है। इससे भारी ऋणों में डूबी कंपनी को अमरीका में अपनी परिसंपत्तियों के संरक्षण की राहत मिलेगी। एवरग्रांडे ने 2021 में अपने भारी ऋणों की बात उजागर की थी, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में आशंका और भय का माहौल बन गया था। चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में संकट से विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। इस महीने की शुरुआत में चीन ने कहा था कि उसकी अर्थव्यवस्था अपस्फीति की स्थिति में आ गई है क्योंकि पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय में पहली बार जुलाई में उपभोक्ता मूल्य में भारी गिरावट दर्ज की गई।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...