अकाल तख्‍त साहेब के जत्‍थेदार के आदेसानुसार गुरूद्वारा साहेब में खिलौना हवाई जहाज चढाने कि प्रथा पर प्रतिबंध लगाया

पंजाब में विदेश जाने की इच्छा जल्द से जल्द पूरी करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में खिलौने, विशेषकर हवाई जहाज चढ़ाने की परंपरा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस प्रथा को रोकने के लिए परिपत्र जारी किया है।

अकाल तख्‍त साहेब के जत्‍थेदार के आदेसानुसार गुरूद्वारा साहेब में संगठनों द्वारा खिलौना हवाई जहाज चढाने कि प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिख समुदाय की सर्वोच्‍च संस्‍था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति ने अपने नियंत्रण वाले गुरूद्वारा प्रबंधकों को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि खिलौना हवाई जहाज चढाने की ये प्रथा सिख गुरूओं और मर्यादाओं की शिक्षाओं के खिलाफ है। कमेठी ने संगतों से भी अपील की है कि वे सिख गुरूओं के सम्‍मान और गुरू घर की मर्यादा को ध्‍यान में रखते हुए गुरूद्वारा साहिब के अंदर खिलौना हवाई जहाज ना चढायें।

Related posts

Leave a Comment