हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगातार बारिश के कारण व्‍यापक नुकसान के बाद राज्‍य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगातार वर्षा, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए भारी नुकसान के कारण पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश में मौजूदा मानसून के के दौरान जनहानि और निजी संपत्ति को अत्‍यधिक नुकसान के बाद लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में जुटी है और प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंबोण में गत दिनों भारी बाढ़ की चपेट में आए 22 मकानों के प्रभावित प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता और जिन परिवारों की फसलें खराब हुई हैं, प्रदेश सरकार उन्हें उपयुक्त मुआवज़ा देगी।cont..2

— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) August 18, 2023

Related posts

Leave a Comment