पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर विद्रोही बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले में 13 लोग मरे और कई घायल

पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर विद्रोही बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले में 13 लोग मरे और कई घायल

पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत में चीन के इंजीनियरों के काफिले पर विद्रोही बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले में 13 लोग मारे गये और कई घायल हो गये। मरने वालों में चीन के 4 नागरिक और 9 पाकिस्‍तानी सैन्‍यकर्मी हैं। चीन के इंजीनियर चीन द्वारा वित्‍तीय सहायता प्राप्‍त ग्‍वादर बंदरगाह पर काम कर रहे थे। बलूचिस्‍तान पोस्‍ट ने खबर दी है कि स्‍थानीय समय के अनुसार सवेरे लगभग साढे नौ बजे चीन के इंजीनियरों के काफिले पर धावा बोला गया और लगभग दो घंटे तक गोलीबारी चलती रही। स्‍थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों ने दो विद्रोहियों को मार गिराया।

Related posts

Leave a Comment