उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, पौडी और टिहरी गढ़वाल जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 12 से 14 अगस्त तक बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोटद्वार शहर दुगड्डा के पास तेज बारिश से हुए भूस्खलन के कारण आज दूसरे दिन भी यातायात बंद है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों को जोड़ने वाली 150 से अधिक ग्रामीण सड़कें भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। इन सड़कों पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...