प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण की जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण की जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिला नेतृत्व में विकास दृष्टिकोण महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी तरीका है। गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण की जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारी क्षेत्र, विशेषकर डेयरी क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को याद किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की एकजुटता को परिवर्तन का एक शक्तिशाली साधन बताया।

Related posts

Leave a Comment