मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दूसरे चरण में बारिश सामान्य रहने की संभावना है

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मानसून के दूसरे चरण में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। मानसून की इस अवधि के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए, मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त-सितंबर में वर्षा दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत से 106 प्रतिशत तक सामान्य होने की संभावना है। यह भी कहा गया है कि अगस्त में देशभर में बारिश दीर्घावधि औसत के लगभग 92 फीसदी के साथ सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जहां बारिश बहुत कम हुई है, वहां दूसरे चरण में ‘सामान्य से अधिक’ वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान यह भी बताता है कि महाराष्ट्र के क्षेत्रों सहित दक्षिण भारत और मध्य भारत में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर के लिए इस पूर्वानुमान में सुझाव दिया गया है कि दो महीनों में बारिश सामान्य से कम हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई, देश में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा के साथ समाप्त हुआ, जबकि इस दौरान में समग्र मानसून का प्रदर्शन सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक रहा।

Related posts

Leave a Comment