तेलंगाना में तेज बारिश से राहत मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। भद्राचलम में गोदावरी नदी के खतरे के तीसरे निशान 53 फीट के पार बहने से कई जिलों में बाढ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। कई गांवों में बाढ आने से विभिन्न जिले के 19 हजार लोगों को राहत शिविरों में शरण लेना पडा है। हजारों गांव में असहाय स्थिति हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दस दल विभिन्न जिलों में राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। निर्मल और कोठागुडम प्रत्येक जिले में दो दल बचाव कार्य में लगे हुए हैं जबकि मुलुगु, वारंगल, खम्मम, भूपलपल्ली और हैदराबाद प्रत्येक जिले में एक-एक दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जिलाधिकारियों को वर्षा प्रभावित जिलों में अगले चौबीस घंटों तक तीव्रता से राहत कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है।
तेलंगाना: गोदावरी नदी के खतरे के तीसरे निशान 53 फीट के पार बहने से कई जिलों में बाढ का बना खतरा, NDRF बचाव में जुटी
