मौसम विभाग ने हैदराबाद में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने हैदराबाद में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

हैदराबाद में मौसम विभाग ने कल मंगलवार महबूबाबाद, वारंगल, हनमाकोंडा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बुधवार को मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, जंगोएन खम्मम, नलगोंडा सूर्यापेट और सिद्दीपेट जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हैदराबाद और आसपास के जिलों में भी मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बारिश से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए राज्य प्रशासन सतर्क है।

Related posts

Leave a Comment