मौसम विभाग का अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग का अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में आज और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में आज और 24 से 26 जुलाई तक अत्‍यधिक वर्षा जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा इस महीने की 25 और 26 तारीख को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्‍थानो पर बहुत अधिक वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने मध्य भारत में अगले पांच दिनों में तेज वर्षा की भविष्यवाणी की है।

मुंबई में अगले दो दिनों तक और गुजरात में आज तथा कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 23 से 26 जुलाई तक बहुत अधिक वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस महीने की 24 तारीख तक तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्‍थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय कर्नाटक, गुजरात के विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ सहित अलग-अलग स्थानों पर आज बहुत अधिक वर्षा हुई। दिल्ली में आज शाम कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

Related posts

Leave a Comment