दिल्ली जेल प्रशासन ने कुछ अधिकारियों की ओर से गंभीर सुरक्षा चूक का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-जेकेएलएफ प्रमुख और आतंकियों को धन मुहैया कराने के मामले में आरोपी यासीन मलिक की उच्चतम न्यायालय में उपस्थिति के संबंध में तिहाड जेल के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एक उप-अधीक्षक, दो सहायक अधीक्षक और एक हेड वार्डन शामिल हैं। आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के मामले में अपराध सिद्ध होने और आजीवन कारावास की सजा के बाद तिहाड जेल में बंद यासीन मलिक को अदालत की अनुमति के बिना जेल के वाहन से शीर्ष अदालत परिसर में लाया गया था। दिल्ली जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया, यासीन मलिक की पेशी मामले में शीर्ष अदालत ने इन चार अधिकारियों को जिम्मेदार पाया गया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...