मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कल तक बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कल तक बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कल तक बहुत तेज वर्षा जारी रहने की आशंका है। अगले चार दिनों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्‍थानों पर हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में राज्‍य के कई भागों में मूसलाधार वर्षा हुई। उत्‍तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों और नेपाल में हो रही भारी बारिश ने राज्‍य के कई जिलों में बाढ जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में वर्षा जनित हादसों में 12 लोगों की जान चली गई है। यमुना पर बने हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से सहारनपुर में आई बाढ़ की विभीषिका के चलते लगभग 2000 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मुजफ्फरनगर और गौतम बुध नगर के कई गांव भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई इलाकों विशेष तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में इस बार सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है।

Related posts

Leave a Comment