भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का बहुचर्चित मैच श्रीलंका में होगा जिस पर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व पदाधिकारियों ने मंजूरी जताई थी। आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने आज इसकी पुष्टि की। धूमल इस समय डरबन में आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिये गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ की बृहस्पतिवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय हो सके।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच श्रीलंका में होगा
