उत्तर प्रदेश ATS ने प्रतिबंधित संगठन PFI के 1 सदस्य मुनीर आलम को गिरफ्तार किया। इसका नाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य 4 आरोपी से पूछताछ के क्रम में प्रकाश में आया था। मुनीर आलम को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से कल (4 जुलाई) गिरफ्तार किया गया।
मुनीर आलम ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह कई बार PFI के मुख्यालय शाहीन बाग दिल्ली गया है। उसके कार्य एवं लगन को देखते हुए उसे वर्ष 2017 में PFI उत्तर प्रदेश का एड हॉक कमेटी का सदस्य बनाया गया।