उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से छह लोगों की मृत्‍यु, एक बच्‍चा घायल

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से छह लोगों की मृत्‍यु, एक बच्‍चा घायल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कल बिजली गिरने से छह लोगों की मृत्‍यु हो गयी और एक बच्‍चा घायल हो गया। जिला प्रशासन ने बताया कि मेहनगर थाना के अंतर्गत बरवा सागर में बिजली गिरने से पांच लोगों की मत्‍यु हो गयी, जबकि इसी तरह की अन्‍य घटना में जिले के महाराजगंज क्षेत्र में एक व्‍यक्ति मारा गया। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लोगों की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया। मुख्‍यमंत्री ने प्रत्‍येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उन्‍होंने घायलों का समुचित उपचार किए जाने के निर्देश भी दिये।

Related posts

Leave a Comment