श्रीलंका के जाफना विश्‍वविद्यालय और IIT मद्रास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

श्रीलंका के जाफना विश्‍वविद्यालय और IIT मद्रास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

श्रीलंका के जाफना विश्‍वविद्यालय और आई.आई.टी. मद्रास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते में दोनों संस्‍थानों के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों के आदान-प्रदान सहित लाभ के अनेक अवसरों का प्रावधान है। शुरू में स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर के करीब दस विद्यार्थियों और शिक्षकों का आदान-प्रदान किया जायेगा। इस सहयोग का लक्ष्‍य दोनों देशों के सांस्‍कृतिक अनुभवों से सीखना और शैक्षिक विविधता को बढावा देना है। संयुक्‍त अनुसंधान में विशेष क्षेत्रों में सहयोग शामिल होगा, जिसमें नवी‍करणीय ऊर्जा पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा। आई.आई.टी. मद्रास ने इस क्षेत्र में संयुक्‍त अनुसंधान के लिए मंच तैयार करने में अपनी विशेषज्ञता देने का प्रस्‍ताव किया है। जाफना विश्‍वविद्यालय ने भी आई.आई.टी. मद्रास में सफल यूनिट खोलने के बाद एक इंक्‍यूबेशन सेल की स्थापना का प्रस्‍ताव किया है। दोनों संस्‍थानों के बीच साझेदारी शैक्षणिक उत्‍कृष्‍टता और अनुसंधान में आधुनिकता की दिशा में मील का पत्‍थर साबित होगी।

Strengthening educational collaboration between 🇮🇳 & 🇱🇰:@uojofficial & @iitmadras sign MoU for joint research, student & faculty exchange! Dean, Faculty of Eng Dr K Pirapaharan handed over copy of MoU to CG Raakesh Natraj at Kilinochchi campus today. pic.twitter.com/Moluk3u9pe

— India in Jaffna (@CGJaffna) July 4, 2023

Related posts

Leave a Comment