लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने में सहकारी क्षेत्र मददगार होगा। नई दिल्ली में आज 17 वें भारतीय सहकारी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारी क्षेत्र सबसे बडा योगदान करेगा। ओम बिरला ने कहा कि सहकारी क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने भ्रष्टाचार को समाप्त करके इस क्षेत्र को पारदर्शी बनाया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र के सभी संस्थान सहकारिता पर आधारित है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में आज 17 वें भारतीय सहकारी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया