स्पोर्ट्स करंट अफेयर्स
2023 Ashes series ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 43 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मौसम की जानकारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है। इसी के साथ मानसून ने सामान्य तिथि 8 जुलाई से 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है।
पॉलिटिकल करंट अफेयर्स
एनसीपी नेता अनिल पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली और एनडीए सरकार में शामिल हुए।। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहें। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को 40 NCP विधायकों और NCP के 6 एमएलसी का समर्थन प्राप्त है।
फिल्म ’72 हूरें’ के निर्माता 4 जुलाई को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक विशेष स्क्रीनिंग रखेंगे।
नेशनल्स करंट अफेयर्स
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर “अक्षर नदी क्रूज” का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।
बिहार: NIA और बिहार ATS की टीम ने संयुक्त रूप से पटना ज़िले के फुलवारीशरीफ में इमारत-ए-शरिया के सामने मोहम्मद रियाजुद्दीन कासमी के बुक स्टॉल पर छापेमारी की।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), 03 जुलाई, 2023 को राष्ट्रीय संग्रहालय, जनपथ, नई दिल्ली में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के रुप में आषाढ़ पूर्णिमा का उत्सव मनाएगा। यह आईबीसी का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है और बुद्ध पूर्णिमा अथवा वैशाख पूर्णिमा के पश्चात बौद्धों के लिए द्वितीय प्रमुख बलिदान दिवस है।
गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साबरमती रिवरफ्रन्ट पर भारत में निर्मित ‘अक्षर रिवर क्रूज’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। यह क्रूज मेक-इन इण्डिया के तहत ₹15 करोड़ की लागत से भारत में तैयार हुई पहली पैसेन्जर केटामरीन है जिसमें दो इंजन लगे हैं और ये सुरक्षित तरीके से डेढ़ घंटे की यात्रा कर सकता है। उन्होंने कहा कि 30 मीटर लंबा ये क्रूज अमहदाबाद के सभी नागरिकों और यहां आने वाले देशभर के नागरिकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। 165 यात्रियों की क्षमता के साथ रेस्तरां वाले इस क्रूज़ की यात्रा लोगों को अपनी ओर ज़रूर आकर्षित करेगी। 180 लाइफ सेफ्टी जैकेट, फायर सेफ्टी और इमरजन्सी रेस्क्यू बोट से लैस इस क्रूज का डिज़ाइन नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर, लोथल की समीक्षा की। 4500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ एनएमएचसी कॉम्प्लेक्स 400 एकड़ भूमि में फैला होगा। एनएमएचसी परिसर में विश्व का सबसे ऊंचा लाइटहाउस संग्रहालय, एशिया का सबसे बड़ा जलीय समुद्री संग्रहालय और भारत का सबसे भव्य नौसेना संग्रहालय होगा। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर भी सम्मिलित हुए।
डिफेन्स करंट अफेयर्स
राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी), जिसका निर्माण लोथल (गुजरात) के ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र में किया जा रहा है, में “ भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक का उद्भव” विषय-वस्तु पर एक गैलरी की योजना बनाने, विकास, निर्माण तथा प्रारंभ किए जाने के लिए 02 जुलाई, 2023 को गांधीनगर में भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना तथा इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
मिशन गगनयान की क्रू मॉड्यूल रिकवरी टीम के पहले बैच ने कोच्चि में भारतीय नौसेना की वाटर सर्वाइवल ट्रेनिंग फैसिलिटी (डब्ल्यूएसटीएफ) में प्रशिक्षण के पहले चरण को पूरा कर लिया। अत्याधुनिक फैसिलिटी का उपयोग करते हुए भारतीय नौसेना के गोताखोरों और समुद्री कमांडो की टीम ने समुद्र की विभिन्न स्थितियों में क्रू मॉड्यूल का रिकवरी प्रशिक्षण किया।