फ्रांस में जारी हिंसा के दौरान एक हजार तीन सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस में जारी हिंसा के दौरान एक हजार तीन सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस में ट्रैफिक पुलिस की गोली से अल्‍जीरियाई और मोरक्‍को मूल के 17 वर्षीय किशोर के मारे जाने के बाद चार दिन से चल रही हिंसा के दौरान एक हजार तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में अशांति को देखते हुए जर्मनी का अपना दौरा स्‍थगित कर दिया है। 45 हजार पुलिसकर्मियों और कई बख्‍तरबंद वाहनों को संकट से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

हिंसक घटनायें शुरू होने के बाद उपद्रवियों ने दर्जनों दुकानों में लूटपाट की और दो हजार वाहनों में आग लगा दी। फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्‍ड डरमेनिन ने बताया कि हिंसक घटनाओं में दो सौ से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment