आज सनदी लेखाकार यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश के प्रमुख वित्तीय वास्तुकार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सनदी लेखाकारों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी विश्लेषण क्षमता और अडिग प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
आज सनदी लेखाकार यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस है, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी चार्टेड अकाउंटेंट्स को बधाई दी
