विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ सीमा पार आतंकवाद खत्म होने तक सामान्य संबंधों की संभावना नहीं है। मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाचार माध्यम से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद खत्म हुए बिना पाकिस्तान से संवाद नहीं करेगा। कनाडा के साथ पाकिस्तान के संबंधो को उन्होंने वोट बैंक राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कनाडा में यदि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को हानि पहुंचाने वाले क्रिया-कलाप होते हैं, तो भारत इसका प्रतिकार करेगा। मंत्री ने कहा कि रूस के संबंध भारत के साथ मजबूत बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल में संपन्न अमरीका दौरे को श्री जयशंकर ने इतिहास का सबसे सफल दौरा बताया। उन्होंने चीन के साथ देश के संबंध को अस्थिर बताया। उन्होंने कहा कि सीमा की स्थिति ही संबंध की स्थिति निर्धारित करेगी और सीमा की स्थिति आज भी असामान्य है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...