हिमाचल प्रदेश में 24 जून से मानसून शुरू हो गया है। जहां ज्यादा बारिश हुई वहां बहुत नुकसान हुआ है। मंडी और कुल्लू ज़िले के आसपास बहुत बारिश हुई है। हमारा अनुमानित नुकसान 104 करोड़ रुपये है। मानसून की शुरुआत के बाद अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 14 लोग घायल हैं और 322 पशुधन का नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।