दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया

कश्मीर घाटी में, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हुवरा क्षेत्र में रात में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, आतंकी की पहचान की जा रही है। मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, सुरक्षाबल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

#KulgamEncounterUpdate: 01 local #terrorist neutralised. Identification & affliation being ascertained. Incriminating materials including arms & ammunition recovered. Search going on. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/f2AdOK0nqa

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 26, 2023

Related posts

Leave a Comment