जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण लगभग दस घंटे तक बंद रहने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रामबन जिले में राजमार्ग के कैफेटेरिया मोड और मेहद खंड पर मलबा हटाने के बाद आज दोपहर करीब दो बजे यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। फंसे हुए वाहनों को श्रीनगर के लिए रवाना किया जा रहा है।