जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी गुट हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कल रात खांडीपोरा इलाके में गोलीबारी शुरू हुई। ताजा समाचार मिलने तक कार्रवाई जारी थी।
इस बीच, बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकवादी बारामूला जिले के निहालपोरा पट्टन के निवासी हैं। उनके कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज, गोलीबारूद और हथियार मिले हैं।
