NIA ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की नई शाखाओं पर छापे मारे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आज जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की नई शाखाओं पर कई छापे मारे। अभिकरण ने कुलगाम, बांदीपोरा, शोपियां और पुलवामा जिले में बारह स्थानों पर छापेमारी की। इसमें प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स के आवासीय परिसर शामिल थे। इन संगठनों से सहानुभूति रखने वालों और कैडरों के परिसरों की भी बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई।

इस दौरान एनआईए ने कई डिजिटल उपकरण बरामद किए। जांच से पता चला है कि पाकिस्‍तान स्थित आतंकवादी संगठन आतंक को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहे थे। घाटी में आतंकवादी अपने गुर्गों और कैडरों को हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थ पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

एनआईए नए उभरते आतंकी संगठन में रेजिस्टेंस फ्रंट, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू और कश्मीर, मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद, जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स, कश्मीर टाइगर्स और पीएएएफ शामिल हैं। ये संगठन भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन, अल-बद्र और अल-कायदा से संबद्ध हैं।

Related posts

Leave a Comment