ग्रीस के मध्य-दक्षिणपंथी नेता किरियाकोस मित्सोटाकिस आज प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे

ग्रीस के मध्य-दक्षिणपंथी नेता किरियाकोस मित्सोटाकिस आज प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे

ग्रीस के मध्य-दक्षिणपंथी नेता किरियाकोस मित्सोटाकिस आज प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। ग्रीस की रूढ़िवादी न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मतदाताओं ने सुधारवादी क्यारीकोस मित्सोटाकिस को प्रधानमंत्री के रूप में एक और कार्यकाल का अवसर दे दिया है।

आंतरिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 99 दशमलव 67 प्रतिशत वोटों की गिनती के साथ ही मित्सोटाकिस की न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने संसदीय चुनाव में 40 दशमलव 55 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की है, जो मुख्य विपक्षी पार्टी सिरिज़ा के 17 दशमलव 84 प्रतिशत से दोगुने से भी अधिक है। कल हुए चुनाव में न्यू डेमोक्रेसी को 300 सदस्यों वाली संसद में 158 सीटों पर स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है, जबकि विपक्षी पार्टी सिरिज़ा को 48 सीटें मिली हैं। वर्ष 2015 में गंभीर ऋण संकट के समय चुनाव जीतने वाली कट्टरपंथी वामपंथी पार्टी सिरिजा को वर्ष 2019 में हुए चुनाव में न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने हरा दिया था।

Related posts

Leave a Comment