ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष अदालत ने ऑस्ट्रेलिया में रूस को संसद भवन के पास नया दूतावास बनाने के लिए पट्टे पर जगह देने वाले आवेदन को खारिज कर दिया है। आवेदन को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जेने जगोट ने रूस की चुनौती को संवैधानिक आधार पर कमजोर और समझ से परे बताया। जून के मध्य में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर रूस के इस आवेदन को रद्द कर दिया था जिसके बाद रुस ने इस निर्णय के ख़िलाफ़ अदालत में चुनौती दी थी। वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि संसद से सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर दूतावास होने से जासूसी का खतरा हो सकता है।
प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने उच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि रूसी लोग साइट छोड़ देंगे।