भारत ने 100 million मीट्रिक स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर प्रतिदिन गैस उत्‍पादन की उपलब्धि हासिल की

भारत ने दस करोड़ दस लाख मीट्रिक स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर प्रतिदिन गैस उत्‍पादन की उपलब्धि हासिल कर ली है। एक ट्वीट संदेश में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के ऊर्जा सैनिकों के अथक प्रयासों और नीतिगत सुधारों के प्रभाव को रेखांकित करती है।

In a significant step towards becoming a gas based economy under visionary leadership of PM Sh @narendramodi Ji, India achieved the milestone of 101 MMSCMD of gas production on 23 June 2023. The feat reflects untiring efforts of 🇮🇳’s energy soldiers & impact of policy reforms! pic.twitter.com/SWghJKQoEr

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 24, 2023

उन्‍होंने कहा कि गैस आधारित अर्थव्‍यवस्‍था बनने की दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत अपनी प्राकृतिक गैस आवश्‍यकता को पूरा करने के लिए लगभग पचास प्रतिशत गैस का आयात करता है, और अब देश में गैस के अधिक उत्‍पादन से आयात पर निर्भरता कम होगी। उन्‍होंने कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के सतत, किफायती और ऊर्जा सुरक्षित भविष्‍य के प्रयासों को बल मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment