हॉन्ग कॉन्ग में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत की महिला ए क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्वेता सहरावत और उमा चेत्री ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की। वृंदा दिनेश ने 36 रन और कनिका आहूजा ने 30 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम मात्र 96 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय महिला टीम की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।
बांग्लादेश महिला ए टीम के लिए नाहिदा अख्तर और सुल्ताना खातून ने 2-2 विकेट लिए।
भारतीय विमेंस टीम की तरफ से स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयंका ने 4 ओवरों में मात्र 13 रन देते हुए 4 विकेट लिए, जबकि मन्नत कश्यप ने 3 और कनिका आहूजा ने 2 विकेट हासिल किए।