CCI ने HDFC Ltd द्वारा HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

CCI ने HDFC Ltd द्वारा HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (HDFC Ltd / अधिग्रहण) कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत निगमित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है और इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड में सूचीबद्ध हैं। यह एक आवास वित्त कंपनी है, जो राष्ट्रीय आवास बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है और भारत में मुख्य रूप से व्यक्तियों, कॉरपोरेट और डेवलपर्स को आवासों, अपार्टमेंट और वाणिज्यिक संपत्तियों की खरीद, निर्माण, विकास और मरम्मत के लिए वित्त प्रदान करने का व्यवसाय करती है।

HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (HDFC लाइफ/लक्ष्य कंपनी) एक जीवन बीमा कंपनी है, जो भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के साथ पंजीकृत है। यह भागीदारी, गैर-भागीदारी और यूनिट आधारित बीमा पॉलिसियों समेत व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन बीमा समाधानों की एक श्रृंखला पेश करती है। इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में विभिन्न जीवन बीमा और निवेश उत्पाद जैसे सुरक्षा, पेंशन, बचत, निवेश और वार्षिक भुगतान आदि शामिल हैं।

प्रस्तावित संयोजन; HDFC लिमिटेड द्वारा HDFC लाइफ की कुछ अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है, जो स्टॉक एक्सचेंजों (प्रस्तावित संयोजन) पर एक या एक से अधिक ऑन-मार्केट खरीद, जैसे एचडीएफसी लिमिटेड (प्रस्तावित संयोजन के बाद) के माध्यम से पूरा होगा और जीवित समामेलित इकाई यानि एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC बैंक) (अन्य बातों के साथ साथ HDFC बैंक में HDFC लिमिटेड के प्रस्तावित समामेलन की प्रभावी तिथि के बाद) के पास भारतीय बैंकिंग कानूनों के अनुपालन के तहत एचडीएफसी लाइफ की 50% से अधिक हिस्सेदारी होगी।

Related posts

Leave a Comment