लद्दाख में जम्‍मू-कश्‍मीर विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कारगिल जिले की दसवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की

लद्दाख में जम्‍मू-कश्‍मीर विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने करगिल जिले की दसवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। अक्‍छामल के बशीर अहमद पहले स्‍थान पर रहे।

बशीर अहमद जमायतुल ऊलेमा इस्‍ना अशारिया करगिल के एक शैक्षणिक और सामाजिक पहल जवादिया परियोजना केयर करगिल के एक विद्या‍र्थी हैं। इस परियोजना का उद्देश्‍य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले मेधावी छात्रों को शैक्षणिक समर्थन देना है। इस परियोजना में करगिल जिले के लोग प्रत्‍येक महीने सामूहिक रूप से धन का योगदान करते हैं।

विद्यार्थियों की उल्‍लेखनीय उपलब्धियां उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और समुदाय के अटूट समर्थन को दर्शाता है।

जिले में पहला स्‍थान प्राप्‍त करने वाले बशीर अहमद को 98, दूसरे स्‍थान पर रहने वाले आरिफ हुसैन को 97 दशमलव 8 प्रतिशत और तीसरे स्‍थान पर आने वाले मुस्‍तफा खान को 97 प्रतिशत अंक मिले हैं।

इस परियोजना के सभी अन्‍य 20 विद्यार्थियों ने औसत 94 प्रतिशत के अंक के साथ दसवीं की परीक्षा उत्‍तीर्ण की। यह औसत प्रतिशत शिक्षा के क्षेत्र में किसी सामाजिक संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस परियोजना के निदेशक मोहम्‍मद अली खान ने कहा कि विद्यार्थियों की उल्‍लेखनीय उपलब्धियां उनकी असाधारण योग्‍यता और दृढ़ता का परिचायक है।

एक ओर चरण दो के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा अच्‍छे अंक से उत्‍तीर्ण की है। वहीं पहले चरण के विद्यार्थी एम्‍स रायपुर, एनआईटी त्रिची, एनआईटी राउरकेला, एमएनआईटी इलाहाबाद, एनआईटी श्रीनगर जैसे देश के श्रेष्‍ठ शैक्षणिक संस्‍थानों से उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment