राजस्थान में मई महीने में वर्षा ने सौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, राज्य में 458 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई

राजस्थान में मई महीने में वर्षा ने सौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, राज्य में 458 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई

राजस्थान में मई महीने में वर्षा ने सौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि राज्य में चार सौ 58 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इस महीने में 62 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आंधी-तूफान और बिजली से राज्य में भारी जान-माल की क्षति हुई है।

राज्य में पिछले दस दिन में दो-तीन बार आये तेज तूफान से हुए अलग-अलग हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी। हजारों पशु-पक्षी मारे गये हैं, जबकि सैंकड़ों मकान धाराशाही हो गये। कई पोली हाउस और सैंकड़ों सौर ऊर्जा इकाइयों को नुकसान पहुंचा है। इन तूफान के कारण हजारों बिजली के पोल और टांसफार्मर क्षति ग्रस्त हो गये, जिसके कारण कुल 13 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अभी भी करीब दो हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है। राज्य के उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विभाग के अधिकारियों को अगले तीन दिन में सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

Leave a Comment