रक्षा मंत्रालय ने IAF के विमानों से लद्दाख के लोगों के लिए हवाई यात्रा सुविधा को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

रक्षा मंत्रालय ने IAF के विमानों से लद्दाख के लोगों के लिए हवाई यात्रा सुविधा को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (IAF) के विमानों में लद्दाख के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा सुविधा फिर शुरू करने के लद्दाख प्रशासन के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। उपराज्‍यपाल ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्‍होंने लद्दाख की जनता की ओर से रक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। रक्षा मंत्रालय के आदेश के अनुसार लद्दाख के नागरिक लेह, थोइसे और करगिल हवाई अड्डों से देश के अन्‍य भागों की यात्रा कर सकते हैं। नागरिकों को विमान में रिक्‍त सीटों के बदले यात्रा सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी और उन्‍हें एयरलिफ्ट प्रभार का भुगतान करना होगा जिसे समय समय पर अधिसूचित किया जाएगा।कोविड महामारी के समय तीन वर्ष तक यह सुविधा बंद की गई थी जिसे अब शुरू किया जा रहा है।

I am delighted to inform that our request for travel of Ladakhi citizens in @IAF_MCC aircrafts has been approved by GoI

On behalf of people of Ladakh,I thank @DefenceMinIndia for according sanction to request of UT Admin for starting the much needed service for people of Ladakh pic.twitter.com/QbNjdjBRzV

— Office of the Lt. Governor, Ladakh (@lg_ladakh) May 31, 2023

Related posts

Leave a Comment