मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आंधी चलने और राजस्थान, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आंधी चलने और राजस्थान, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने उत्‍तर पश्चिमी भारत में आज से बुधवार तक आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चलने और गरज के साथ हल्‍की या मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्‍तरी राजस्‍थान, जम्‍मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पंजाब में अगले दो दिन कुछेक स्‍थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्‍ली और हरियाणा में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्‍थान और उत्‍तराखंड में अगले दो दिनों में तेज आंधी आने का अनुमान है। उत्‍तरी राजस्‍थान, जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। अगले दो दिन के दौरान मध्‍य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ हल्‍की वर्षा, बिजली कडकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में शुक्रवार तक कहीं हल्‍की और कहीं तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

Related posts

Leave a Comment