INS विक्रांत के डेक पर MiG-29K लड़ाकू विमान ने पहली नाइट लैंडिंग की

भारतीय नौसेना ने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के डेक पर मिग-29के लड़ाकू विमान की पहली नाइट लैंडिंग कराकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को बधाई दी।

भारतीय नौसेना ने कहा है कि आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के की पहली नाइट लैंडिंग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नौसेना की शक्ति का संकेत है। 2 सितंबर, 2022 को भारत के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया यह जहाज भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को एक बड़ा बढ़ावा है।

Related posts

Leave a Comment