मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज उत्तर-पश्चिम हिस्सों में वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज उत्तर-पश्चिम हिस्सों में वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज उत्तर-पश्चिम हिस्सों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

23 मई से जो है वेस्टर्न डिस्टर्र्बेंस का अफेक्ट चल रहा है। शुरुआत में बारिश हो रही है पंजाब, हरियाणा में पिछले दिनों अच्छी बारिश हुई, टेंपरेचर में काफी गिरावट दर्ज की, 22 तारीख को जो टेंपरेचर था पंजाब और हरियाणा में 45 डिग्री तक चला गया था, लेकिन अभी जो टेंपरेचर है कम से कम 10 डिग्री तक उसमें गिरावट दर्ज की गई और जो टेंपररेचर है पंजाब और हरियाणा का अब वे 32 और 35 डिग्री के बीच चल रहा है। और अभी जो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अफेक्ट है, आज भी रहेगा, आज भी मेनी प्लेसेस में बारिश हो सकती है, लेकिन कल से जो डब्ल्यूडी का अफेक्ट कम रहेगा। लेकिन जो टेंपरेचर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। आने वाले जो दिन होंगे या मई महीने के जो बाकी दिन बचे हुए हैं, उसमें हीट वेब नहीं होंगे, लेकिन टेंपरेचर जो है वो लो साइड में रहेगा।

Related posts

Leave a Comment