अमेरिकी ने कहा, भारत के साथ उसकी साझेदारी अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण संबंधों में से एक

अमेरिकी ने कहा, भारत के साथ उसकी साझेदारी अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण संबंधों में से एक

अमेरिकी ने कहा है कि भारत के साथ उसकी साझेदारी अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण संबंधों में से एक है। अमेरिका भारत के साथ मिलकर महत्‍वपूर्ण प्राथमिकताओं पर निकटता से कार्य करता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता मैथ्‍यू मिलर ने कहा कि वीजा का मुद्दा उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। उनके दूतावास की टीम द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्‍वपूर्ण वीजा श्रेणियों सहित भारत में अधिक से अधिक वीजा आवेदनों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की आगामी 22 जून को होने वाली अमेरिकी यात्रा पर व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैराइन जीन-पियरे ने कहा कि उनकी यात्रा एक स्‍वतंत्र, मुक्‍त, समृद्ध और सुरक्षित हिन्‍द प्रशांत के लिए अमेरिका भारत की साझा प्रतिबद्धता को सशक्‍त बनायेगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से रक्षा, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित कार्यनीतिक प्रौद्योगिक साझेदारी के लिए साझा संकल्‍प को भी बल मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment